पालमपुर 04 नवबंर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक चुनावी रैली (election rally) में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के नारे लगाये गए। रक्षा मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में हुई चुनावी जनसभा में ये नारे लगाए गए। सिंह जैसे ही सभा को संबोधित करने पहुंचे तो वहां के लोगों ने पीओके को वापस भारतीय क्षेत्र में लाये जाने के नारे लगाने शुरू कर दिए। सिंह लोगों से धैर्य रखने को कहा।
सिंह ने करीब एक हफ्ते पहले शौर्य दिवस समारोह पर कश्मीर में पाकिस्तान (Pakistan) को चुनौती दी थी कि उसने पीओके के साथ जो किया है उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दो दिन पहले श्रीनगर में रक्षा मंत्री के दावे के बाद चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला ने कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के बाकी हिस्सों को फिर से लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेना को सिर्फ सरकार के आदेश का इंतजार है। सिंह ने कहा कि भाजपा हिमाचल और गुजरात दोनों जगहों पर सरकार को दोहराएगी जहां अगले महीने चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले सिंह ने सोलन जिले में और बाद में शाम को देहरा में एक और रैली को संबोधित किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 04 , 2022, 12:24 PM