हैदराबाद, 03 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना मुनुगोड़े विधानसभा (Munugode by-election) पर गुरूवार को शुरू हुए मतदान में सुबह नौ बजे ते 11़ 20 प्रतिशत लोगों मे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ और लोग कतारों में खड़े लोकर क्रम से अपना वोट डालना शुरू किया। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
इस विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव (by-election) में 2,41,795 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जिसमें 1,21,662 पुरूष और 1,20,126 महिलाएं हैं। कांग्रेस उम्मीदवार (Congress candidate) पलवई सरावंती रेड्डी ने नालगोंडा जिले के इदिकुड़ा गांव के मतदान केंद्र 173 पर अपना वोट डाला, तो टीआरएस के उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने अपनी पत्नी के साथ नारायणपुर मंडल में मुनुगोडु चुनाव क्षेत्र में अपने गृहनगर लिंगवरईगुडेम में अपना वोट डाला।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 03 , 2022, 11:00 AM