हैदराबाद 02 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) एक मौन क्रांति ला रही है जो राजनीतिक परिदृश्य को बदल देगी। यहां गांधी की पदयात्रा में शामिल हुए खड़गे ने ट्वीट कर कहा, “उन्होंने (खड़गे) हैदराबाद के बोवेनपल्ली में भारत यात्रियों से बातचीत की।”
उन्होंने कहा “ वह भी राहुल गांधी जी के साथ 3500 किलो मीटर पैदल चल रहे हैं और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस बीच, भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह यहां बोवेनपल्ली से फिर से शुरू हुई और इसके 27.8 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है। नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद गांधी आज रात शहर के बाहरी इलाके मुथंगी में रुकेंगे। तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है।
यात्रा आज सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुयी और इसमें कांग्रेस प्रमुख खड़गे, पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, नलगोंडा के सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी और पार्टी के कई नेताओं के साथ वायनाड के सांसद गांधी के साथ शामिल हुए।
Interacted with the Bharat Yatris at Bowenpally, in Hyderabad.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 2, 2022
They too are walking 3500 kms with @RahulGandhi ji and are a source of great inspiration to our party cadres. #BharatJodoYatra is bringing about a silent revolution that will change the political landscape. pic.twitter.com/h7a8RKufRD



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 02 , 2022, 10:52 AM