भोपाल, 01 नवंबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने सरकार पर 'चुनावी इवेंट' में व्यस्त होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार बेटियों को कब सुरक्षा देगी। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रदेश में मासूमों से दुष्कर्म की घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीनागंज के बाद अब खंडवा में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। सरकार (government) का पूरा ध्यान सिर्फ़ चुनावी इवेंट में है।पता नहीं सरकार बहन-बेटियों को प्रदेश में कब सुरक्षा देगी। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो, पीड़ित परिवार के साथ न्याय हो, मासूम के समुचित इलाज की व्यवस्था हो।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Nov 01 , 2022, 02:31 AM