भोपाल, 31 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि आज जब विघटनकारी शक्तियां (disruptive powers) देश की एकता को चुनौती दे रहीं हैं तो उन्हें इंदिरा गांधी के नेतृत्व का बार-बार स्मरण आता है।
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नेतृत्व, अपनत्व और मातृत्व का उन्हें सदा प्रतिसाद मिला। वे सिर्फ़ स्मृतियों में नहीं, अपितु आदर्शों में भी सदैव उनके साथ हैं।
आज जब विघटनकारी शक्तियां देश की एकता और अखण्डता को चुनौती दे रही हैं, ऐसे समय में मुझे इंदिरा जी के सशक्त नेतृत्व की याद आती है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 31, 2022
उनकी दूरदर्शी सोच , अदम्य साहस , देश सेवा के लिये समर्पण की भावना आज भी हम सभी के ज़ेहन में है।
उन्होंने कहा कि आज जब विघटनकारी शक्तियां देश की एकता और अखण्डता को चुनौती दे रही हैं, ऐसे समय में उन्हें इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व की याद आती है। उनकी दूरदर्शी सोच, अदम्य साहस, देश सेवा के लिये समर्पण की भावना आज भी सभी के ज़ेहन में है।
कमलनाथ ने कहा, 'सर्वधर्म-समभाव के साथ हमारे देश की एकता अक्षुण्ण रहे, इसके लिए इंदिरा माँ द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।'
सर्वधर्म-समभाव के साथ हमारे देश की एकता अक्षुण्ण रहे, इसके लिए इंदिरा माँ द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 31, 2022
।। सादर नमन ।।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 31 , 2022, 02:03 AM