मुंबई, 28 अक्टूबर। गुजरात में टाटा-एयरबस सी-295 (Tata-Airbus C-295) परिवहन विमान परियोजना की घोषणा के साथ ही आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोला हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर महाराष्ट्र में जो प्रोजेक्ट आने वाला था, वह पड़ोसी राज्य के पास क्यों चल गया। ठाकरे ने शिंदे सरकार पर राज्य के विकास को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने 'राज्य के हित की रक्षा' नहीं कर पाने को लेकर भी आलोचना की। आदित्य ठाकरे ने सवाल पूछा, 'क्या राज्य सरकार इसका जवाब देगी कि प्रोजेक्ट बाहर क्यों चले गए? यह चौथी परियोजना है जो महाराष्ट्र में गद्दार सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य से चली गई है। वे दावा करते हैं कि उनके पास डबल इंजन वाली सरकार है। केंद्र सरकार का एक इंजन भले ही काम कर रहा हो, लेकिन राज्य सरकार का इंजन फेल हो गया है।'
ठाकरे ने आरोप लगाया, 'मुख्यमंत्री शिंदे (Chief Minister Shinde) आए दिन दिल्ली जाते हैं लेकिन वे वहां अपने लिए जाते हैं न कि महाराष्ट्र के लिए। मैंने उन्हें कभी यह कहते नहीं सुना कि टाटा-एअरबस परियोजना को महाराष्ट्र में आना चाहिए था। वेदांता फॉक्सकॉन, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और अब टाटा एअरबस समेत परियोजनाएं गुजरात चली गई हैं।'



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 28 , 2022, 11:31 AM