किसानों को लेकर कही ‘यह’ खास बात
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र के जरिए मुख्यमंत्री से राज्य में अतिवृष्टि घोषित करने का अनुरोध किया है। राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने पत्र लिखकर कहा, “दिवाली के पहले महाराष्ट्र की कई जगहों पर काफी जोरादर बारिश हुई है। इस वजह से खेती का भारी नुकसान हुआ है। इसलिए, राज्य सरकार को इसके तरफ ध्यान देते हुए इस मुश्किल का उपाय करना चाहिए और मेरे किसान भाइयों को राहत देने के लिए अतिवृष्टि घोषित करना चाहिए।”
राज्य में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से खेती को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहत एवं पुनर्वास एवं कृषि विभाग को निर्देश दिया है कि जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का पंचनामा करें और किसानों की मदद करें।
ऐन दिवाळीच्या तोंडावर परतीच्या पावसाच्या तडाख्याने महाराष्ट्रातील शेतीचं अपरिमित नुकसान झालं आहे. त्यामुळे राज्य सरकारने युद्धपातळीवर आढावा घेऊन उपाययोजना कराव्यात आणि 'ओला दुष्काळ' जाहीर करून माझ्या शेतकरी बांधवांना दिलासा द्यावा. @CMOMaharashtra pic.twitter.com/BsjqkGJWTY
— Raj Thackeray (@RajThackeray) October 20, 2022
पिछले कुछ दिनों में राज्य में बारिश की वापसी से किसान एक बार फिर प्रभावित हुए हैं। सरकार की ओर से प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पंचनामा बनाकर किसानों को राहत दी जाए। वहीं, कलेक्टर इस कार्य में विशेष ध्यान दें। बता दें कि, इससे पहले भी मनसे (MNS) की तरफ से उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखे गए है। राज्य में नई सरकार बनने के बाद राज ठाकरे ने अंधेरी उपचुनाव को लेकर फडणवीस को पत्र लिखा था। इसके बाद दिवाली में पुलिसकर्मियों को बोनस देने की मांग करते हुए भी मनसे की तरफ से राज्य के गृहमंत्री फडणवीस को पत्र लिखा गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 20 , 2022, 04:27 AM