मुंबई, 20 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने गुरुवार को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के तीन और सदस्यों को मुंबई के पास पनवेल क्षेत्र से गिरफ्तार (Three members arrested) किया। एटीएस ने पनवेल में पीएफआई की एक बैठक की सूचना मिलने के बाद पीएफआई पनवेल के सचिव और दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया।
एटीएस ने इससे पहले पीएफआई के 22 सदस्यों को गिरफ्तार किया था जिनकी जांच जारी है। एटीएस ने तीनों सदस्यों को पीएफआई की गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया।
महाराष्ट्र एटीएस ने पीएफआई के सदस्यों के खिलाफ 22 सितम्बर को चार प्राथमिकी दर्ज की। केन्द्र सरकार ने पीएफआई पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 20 , 2022, 12:03 PM