लखनऊ, 19 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थियों को उनके पुत्र अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एवं अन्य परिजन आज प्रयागराज स्थित गंगा यमुना नदियों के संगम में विसर्जित करेंगे। सपा की ओर से बुधवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि अखिलेश, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यादव के पैतृक गांव इटावा में सैंफई से प्रयागराज जायेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश आज 11 बजे अस्थि कलश लेकर सैफई से प्रयागराज के लिये रवाना हुए।
उनके साथ यादव के भाई रामगोपाल यादव एवं शिवपाल यादव भी प्रयागराज गये हैं। सपा ने तस्वीरों के साथ ट्वीट कर बताया, “श्रद्धेय नेताजी की अस्थियां लेकर सैफई से प्रयागराज के लिए परिवार सहित निकले अखिलेश यादव जी।”
श्रद्धेय नेताजी के अस्थि कलश के साथ सैफई हवाई पट्टी पर पहुंचे श्री अखिलेश यादव जी। pic.twitter.com/AnYD8Nx1VM
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 19, 2022
गौरतलब है कि गत 10 अक्टूबर को यादव का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। साेमवार को अखिलेश ने उत्तराखंड स्थित हरिद्वार में गंगा नदी में यादव की अस्थयां विसर्जित की थीं। इस क्रम में वह आज प्रयागराज स्थित संगम पर विधि विधान से अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 19 , 2022, 11:49 AM