मुंबई: मुंबई में होने वाले अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव (Andheri Bypoll Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव से नाम वापस लेने का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने इसकी घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा उम्मीदवार मुरजी पटेल निर्दलीय के रूप में भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अंधेरी उपचुनाव से अपना नामांकन पत्र वापस लेने का आज आखिरी दिन है। वहीं, बीजेपी ने अपना नामांकन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार मुरजी पटेल निर्दलीय के रूप में भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बावनकुले ने नागपुर में कहा, “भाजपा ने अंधेरी पूर्व उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। मुरजी पटेल, जिन्होंने भाजपा से नामांकन दाखिल किया था, अब इसे वापस ले लेंगे। वरना हम चुनाव जीत सकते थे।” उन्होंने कहा, “भाजपा ने पूर्व में भी कुछ उपचुनाव नहीं लड़े थे।”
बता दें कि, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे, राकांपा (NCP) अध्यक्ष शरद पवार ने यह चुनाव निर्विरोध कराने की मांग की थी। इतना ही नहीं शिंदे गुट के विधायक प्रताप सरनाईक ने भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस संबंध पत्र लिखा था। भाजपा ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। हालांकि, इसके बावजूद अंधेरी पूर्व सीट पर उपचुनाव होगा। अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना ठाकरे गुट और भाजपा-शिंदे गुट मुख्य मुकाबले में थे। शिवसेना ठाकरे समूह और भाजपा के अलावा बारह अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 17 , 2022, 04:23 AM