नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। कांग्रेस में अध्यक्ष पद (presidency in congress) के लिए मतदान जारी हैं। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी आज मतदान किया। वही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी आज अपना वोट डाला।
Delhi | Former Prime Minister Dr Manmohan Singh casts his vote to choose the new Congress president pic.twitter.com/ETSvSdHKbk
— ANI (@ANI) October 17, 2022
खरगे ने किया मतदान
कांग्रेस अध्यक्ष पद के मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरू में अपना वोट डाला। कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खरगे ने थरूर की उम्मीदवारी पर कहा कि यह हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमने एक-दूसरे से जो कुछ भी कहा वह मैत्रीपूर्ण है। हम दोनों को मिलकर पार्टी बनानी है। उन्होंने कहा, मतदान से पहले शशि थरूर ने मुझे फोन किया और मुझे शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Karnataka | Congress presidential election candidate Mallikarjun Kharge casts his vote in Bengaluru pic.twitter.com/bfIsEGfVPp
— ANI (@ANI) October 17, 2022
आज ऐतिहासिक दिन: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव आज 22 साल बाद हो रहा है। आज ऐतिहासिक दिन है। यह चुनाव पार्टी में आंतरिक सद्भाव का संदेश देता है। गांधी परिवार से मेरे संबंध 19 अक्टूबर के बाद भी वही रहेंगे।
Today is a historic day, the election for Congress president is taking place today after 22 years. This election gives the message of internal harmony in the party. My relation with Gandhi family will be same even after 19 Oct (day of counting of votes): Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/CRxpYAz5nX
— ANI (@ANI) October 17, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में वोट डाला।
Congress party is the only political party to hold elections for its president. This is a historic day. Rahul Gandhi will cast his vote in Ballari during Bharat Jodo Yatra. Party's interim president Sonia Gandhi is expected to cast her vote around 11am: Congress MP Jairam Ramesh pic.twitter.com/BMiBj4l79Q
— ANI (@ANI) October 17, 2022
Congress presidential elections | Congress MPs P Chidambaram, Jairam Ramesh and other party leaders cast their votes at the AICC office in Delhi. pic.twitter.com/IUMhCjKdst
— ANI (@ANI) October 17, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 17 , 2022, 12:24 PM