नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। कांग्रेस में अध्यक्ष पद (presidency in congress) के लिए आज मतदान हो रहा है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे।छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी समेत अन्य सीडब्ल्यूसी के सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में बने बूथ में मतदान करेंगे। एक बूथ भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में भी बनाया गया है, जहां राहुल गांधी और करीब 40 मतदाता मतदान करेंगे। मल्लिकार्जुन बेंगलुरु और शशि थरूर (Shashi Tharoor) तिरुवनंतपुरम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान करेंगे।
कांग्रेस हाईकमान का पसंदीदा नेता होने के नाते अध्यक्ष पद के लिए खरगे का पलड़ा भारी माना जा रहा है। साथ ही पार्टी वरिष्ठ नेताओं का भी उन्हें समर्थन हासिल है। वहीं दूसरी ओर थरूर खुद को पार्टी में बदलाव का उम्मीदवार बताकर समर्थन जुटाते रहे हैं। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के बाद सीलबंद बक्सों को राज्यों से दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय लाया जाएगा।
बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा का बूथ
कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा शिविर में बनाया गया बूथ भी मतदान के लिए तैयार है। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया, यह बूथ ठीक 10 बजे खुलेगा।
Congress presidential polls: Meeting room converted into polling booth in K'nataka
— ANI Digital (@ani_digital) October 17, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/hpjyThUqzZ#Congress #PollingBooth #CongressPresident #Karnartaka pic.twitter.com/6bllLVj0l2



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 17 , 2022, 10:07 AM