विधानसभा उपाध्यक्ष मंडावी के निधन पर वरिष्ठ नेताओं ने किया शोक व्यक्त

Sun, Oct 16 , 2022, 01:50 AM

Source : Uni India

रायपुर, 16 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी (Manoj Mandavi) के आकस्मिक निधन (death) पर राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्य़क्ष डा.चरणदास महंत एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह समेत पक्ष विपक्ष के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। राज्यपाल उइके ने अपने शोक संदेश (condolence message) में कहा कि मंडावी ने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रदेश व अपने क्षेत्र के विकास में बड़ी भूमिका निभाई। उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की। वे वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के तथा वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे। उन्होने कहा कि सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे।


विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत ने अपने शोक संदेश में कहा कि मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। वे वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के तथा वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे।उन्होने कहा कि वे अत्यंत सरल,सहज एवं मृदुभाषी थे।उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी राजनेता को खो दिया है। विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में सदन के संचालन में उनकी भूमिका सदैव यादगार रहेगी। मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे।प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।
विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने भी विधानसभा सचिवालय परिवार की ओर से मंडावी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंडावी छत्तीसगढ़ विधान सभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति के सभापति भी थे।समिति के सभी सदस्यों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने अपनो शोक संदेश में कहा कि मंडावी ने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया।वह आदिवासी समाज के बड़े जुझारू नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि मंडावी के आकस्मिक निधन समाचार से निशब्द हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें। वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने अपने शोक संदेश में कहा कि मंडावी का निधन मन को व्यथित करने वाला है, यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे मेरे बहुत करीबी मित्र थे। ईश्वर इस दुखद घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि  मंडावी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें व परिजनों को इस कठिन दुख की घड़ी को सहन करने की ताकत दे।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups