रायपुर 16 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष (Chhattisgarh Vidhan Sabha Deputy Speaker) मनोज मंडावी (Manoj Mandavi) का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन (death) हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधानसभा उपाध्यक्ष धमतरी में सर्किट हाउस में ठहरे थे। इसी दौरान आज तड़के अचानक उनको दिल का दौरा पड़ा। मंडावी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंडावी नवंबर-2000 में अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद तत्कालीन अजीत जोगी सरकार में मंत्री रहे। छत्तीसगढ़ में आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के प्रभावशाली नेता एवं भानुप्रतापपुर के कांग्रेस विधायक श्री मंडावी दिसंबर-2019 में सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 16 , 2022, 09:52 AM