लखनऊ, 10 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवोदना जतायी है।
मौर्य ने ट्वीट कर कहा, “यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के दुखद निधन के समाचार से प्रदेश शोक में डूब गया है, यह देश की राजनीति में अपूरणीय क्षति है, इसकी भरपाई मुश्किल है, निधन पर गहरा शोक प्रकट करता हूँ, भगवान से प्रार्थना है कि परिजनों एवं समर्थकों को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के दुखद निधन के समाचार से प्रदेश शोक में डूब गया है,यह देश की राजनीति में अपूरणीय क्षति है,इसकी भरपाई मुश्किल है,निधन पर गहरा शोक प्रकट करता हूँ,भगवान से प्रार्थना है कि परिजनों/समर्थकों को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 10, 2022
पाठक ने भी ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊँ शांति।”
गौरतलब है कि 83 वर्षीय यादव का निधन आज सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 10 , 2022, 11:33 AM