नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। श्रीमती मुर्मू ने ट्विटर अपने शोक संदेश में लिखा, “श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!”
श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 10, 2022
मोदी ने मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, “श्री मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया। वे लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।”
I had many interactions with Mulayam Singh Yadav Ji when we served as Chief Ministers of our respective states. The close association continued and I always looked forward to hearing his views. His demise pains me. Condolences to his family and lakhs of supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/eWbJYoNfzU
— Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2022
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “मुलायम सिंह यादव जी ने उत्तर प्रदेश (यूपी) और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।”
उन्होंने कहा, “ हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब श्री मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनके निधन से मुझे पीड़ा हुई है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।”
मोदी ने ट्वीटर पर श्री मुलायम के साथ मुलाकात की कई तस्वीर भी साझा की।
Mulayam Singh Yadav Ji distinguished himself in UP and national politics. He was a key soldier for democracy during the Emergency. As Defence Minister, he worked for a stronger India. His Parliamentary interventions were insightful and emphasised on furthering national interest. pic.twitter.com/QKGfFfimr8
— Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2022
बिरला ने लिखा कि समाजवाद की मुखर आवाज थे मुलायम सिंह,वे सदैव वंचित वर्ग के कल्याण को समर्पित रहे।
बढ़ती आयु-अस्वस्थता के बावजूद मुलायम जी लोक सभा में रहते थे सक्रिय, जेपी और लोहिया की परंपरा को मुलायम ने बढ़ाया आगे, देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने की लंबी सेवा, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
समाजवाद की मुखर आवाज वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह जी का निधन दुखद है। वे सदैव वंचित वर्ग के कल्याण को समर्पित रहे। उनके अधिकारों की रक्षा के लिए बढ़ती आयु व अस्वस्थता के बावजूद मुलायम जी लोक सभा में सक्रिय रहते थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं। pic.twitter.com/beMNJnG7su
— Om Birla (@ombirlakota) October 10, 2022
उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम स्थिति मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 10 , 2022, 11:12 AM