मांडव (धार), 07 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की मध्यप्रदेश इकाई (Unit)के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की आज से धार जिले के मांडव में शुरुआत हुई। तीन दिवसीय इस वर्ग में 15 सत्र होंगे, जिन्हें विभिन्न वक्ता संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित रहे।
पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अगले साल विधानसभा चुनाव के पूर्व आगामी रणनीति के लिए प्रशिक्षण देंगे। पहले ये प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में होने वाला था, लेकिन बाढ़ के चलते इसे उस समय स्थगित कर दिया गया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 07 , 2022, 03:59 AM