मुंबई, 5 अक्टूबर। दशहरा रैली को लेकर बांद्रा के बीकेसी ग्राउंड (BKC Ground) और मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) के आसपास 3 हजार पुलिसकर्मियों का बंदोबस्त रखा गया है। इन दोनों जगहों पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना की दशहरा रैली (Dussehra rally) का आयोजन किया है। राज्य भर से लाखों कार्यकर्ता इन दोनों मैदानों पर जुटने लगे हैं। शिंदे गुट की ओर से कार्यकर्ताओं को मुंबई लाने के लिए 1800 बसों की व्यवस्था की गई है। दशहरा के दिन शस्त्र पूजा (weapon worship) की परंपरा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस 51 फुट लंबी तलवार की पूजा से शिंदे गुट की रैली की शुरुआत होगी। शिंदे गुट की ओर से ठाणे के एक हलवाई को ढाई लाख लोगों के खाने के लिए पैकेट्स तैयार करने का ऑर्डर दिया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 05 , 2022, 10:07 AM