मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपनगर के काम का लिया जायजा
मुंबई। मुंबई की जनता को अच्छी सुविधा देने के लिए राज्य ने स्थापित हुई भाजपा एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार जोरदार तैयारी शुरू की है। मनपा की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा शिवसेना दोनो पूरी ताकत झोंक दी है जिसके तहत मनपा के कामकाज का जायजा लिया जा रहा है । सोमवार को मुंबई शहर पालकमंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) शहर में चल रहे कामों की जानकारियां ली जबकि मंगलवार को उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई के उपनगर कामों का जायजा लिया।
पालक मंत्री की बैठक में मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने मुंबई में सालो साल से चली आ रही पानी की समस्या सड़कों पर बन रहे गड्ढों और कचरे की समस्या से निपटारा करने के लिए मनपा द्वारा की जा रहे कामों का जानकारी ली।मंगल प्रभात लोढ़ा ने गारगाई पिंजाळ और देवनार डंपिंग ग्राउंड पर कचरे से बिजली बनाने जैसे प्रोजेक्ट में देरी को लेकर मनपा प्रशासन से जानकारी मांगी।उन्होंने इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया कि बृहन्मुंबई नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के संदर्भ में सभी संबंधितों को राज्य सरकार के स्तर पर समन्वय के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए, संरक्षक मंत्री के रूप में आवश्यक सहायता निश्चित रूप से प्रदान की जाएगी।उन्होंने इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया कि मुंबई क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के संदर्भ में सभी संबंधितों को राज्य सरकार के स्तर पर समन्वय के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए पालक मंत्री के रूप में आवश्यक सहायता निश्चित रूप से प्रदान करने की बात कही। मनपा द्वारा चल रहे कामो की जानकारी मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े, आशीष शर्मा, पी वेलरासु, डॉ. संजीव कुमार आदि उपस्थित थे। इसी तरह बैठक में सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक राजहंस सिंह, विद्या ठाकुर, भारती लवेकर, पराग अलवानी सहित मनपा पार्टी नेता प्रभाकर शिंदे, भालचंद्र शिरसाट और विनोद मिश्रा आदि भाजपा नेता मौजूद थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 04 , 2022, 07:16 AM