कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल भाजपा में शामिल

Tue, Oct 04 , 2022, 03:40 AM

Source : Uni India

बिलासपुर, 04 अक्टूबर (वार्ता)। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल (Former MP Suresh Chandel) ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महासचिव त्रिलोक जम्वाल और संगठन सचिव पवन राणा (Pawan Rana) की उपस्थिति में भगवा दल में शामिल हो गए। श्री चंदेल ने कहा कि उन्हें अपने परिवार में वापस आने पर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। श्री नड्डा ने कहा कि उनके पुराने सहयोगी भाजपा छोड़कर कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा कि श्री नड्डा ने भाजपा में शामिल होने और उनकी राष्ट्रवादी पार्टी को और मजबूत बनाने का अनुरोध किया था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा,“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने भाजपा का काम एक साथ शुरू किया था और हमारा पुराना नाता है। मैने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से एक बारे में चर्चा की और इसके लिए मुख्यमंत्री जी राजी हो गए। उन्होंने सुरेश चंदेल को घर वापसी पर बधाई दी। ” हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा, “ हमें खुशी है कि सुरेश चंदेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। वह पूर्व में हमारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पुराना नाता है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होना एक निरंतरता प्रक्रिया बन गयी है और यह कांग्रेस पार्टी में भाई-भतीजावाद के कारण है। कांग्रेस में नेता परिवारों की सेवा करते-करते थक चुके हैं। आगामी आम चुनाव में भाजपा पहले से ज्यादा बहुमत प्राप्त करने जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups