वकील का आया बयान
Ekta Kapoor Web Series XXX Case: टीवी निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर को लेकर पिछले दिनों खबर आई कि उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज XXX में सैनिक की वर्दी पर विवाद हुआ था। कहा गया कि वेब सीरीज में सैनिकों को अपमानित किया गया है और इससे भावनाएं आहत हुई हैं। सीरीज के सीन को लेकर एक शख्स ने बिहार के बेगूसराय कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस पूरे मामले में एकता कपूर के वकील ने गिरफ्तारी वारंट जारी होने से इनकार किया है।
वकील का दावा
एकता कपूर के वकील ने कहा, ‘एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को लेकर हाल ही में कुछ समाचार लेख छपे थे। ये समाचार लेख शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति के वकील के कथित बयानों के आधार पर बनाए गए मालूम पड़ते हैं। यह पूरी तरह से झूठे और गलत हैं। एकता कपूर और शोभा कपूर को कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं मिला है।
2020 में दर्ज की थी शिकायत
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शंभू कुमार नाम के शख्स की शिकायत के आधार पर जज विकास कुमार ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ कथित गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। शंभू पूर्व सैनिक और भाजपा नेता हैं। उन्होंने 2020 में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि वेब सीरीज में एक सैनिक की पत्नी के साथ कई आपत्तिजनक सीन हैं। उनके वकील ऋषिकेश पाठक ने पीटीआई को बताया कि समन जारी कर मां-बेटी को इस मामले में अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।
अदालत में पेश नहीं होने पर वारंट
ऋषिकेश ने कहा, ‘हालांकि उन्होंने (एकता कपूर और शोभा कपूर) अदालत को जानकरी दी कि आपत्ति के बाद सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था लेकिन वो अदालत के सामने पेश नहीं हुए जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया।‘
इरॉटिक कॉमेडी ड्रामा है XXX
XXX एक इरोटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें सेक्शुअल रिलेशनशिप की कई कहानियों को दिखाया गया है। पहला सीजन 2018 में रिलीज किया गया था। उसके बाद जनवरी 2020 में दूसरा सीजन आया था। इसका प्रीमियर एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर हुआ। उनकी मां शोभा कपूर भी कंपनी से जुड़ी हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 02 , 2022, 07:04 AM