नयी दिल्ली 30 सितंबर। सोनिया और राहुल गांधी के इनकार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद (congress president post) के लिए पार्टी के कई सीनियर नेताओं के नाम सामने आए। सबसे पहले शशि थरूर, फिर अशोक गहलोत, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और आखिर में मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)। फिलहाल, चुनावी मैदान में शशि थरूर जमे हुए हैं जिन्हें टक्कर देने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान में कूद गए हैं। ल्लिकार्जुन खड़गे ने आज नामांकन दाखिल किया है। खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम पर एक राय बनाने की तैयारी चल रही है। ऐसा होता है तो फिर हो सकता है कि चुनाव से पहले यानी 17 अक्टूबर से पहले ही उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया जाए।
Delhi | All leaders, workers, delegates & ministers who came in support of me today, encouraged me, I thank them. We'll see what the results are, on 17th October; hopeful that I win: Sr Congress leader & LoP Mallikarjun Kharge, after filing nomination for #CongressPresident post pic.twitter.com/EGveWPDENV
— ANI (@ANI) September 30, 2022
मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर कांग्रेस के अधिकतर सीनियर नेता सहमत बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान के घर हुई एक बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर आम सहमति बनाने की कोशिश जारी है। अगर ये कोशिश रंग लाती है तो फिर करीब 20 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से अलग नया अध्यक्ष मिल जाएगा। साल 1969 में खड़गे ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा और तीन साल बाद 1972 में पहली बार कर्नाटक के गुरमीत विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। बता दें कि इस सीट पर वे नौ बार विधायक चुने जा चुके हैं। कई बार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के दौरान उन्हें मंत्री भी बनाया गया। 2009 में खड़गे पहली बार गुलबर्गा से ही सांसद चुने गए। इसके बाद इस सीट से वे दोबारा सांसद बने। मनमोहन सिंह की सरकार वे में रेल मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल, वे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 30 , 2022, 03:27 AM