झाबुआ, 30 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के 46 नगर पालिका और नगर परिषदों के लिये हुए चुनाव में झाबुआ और अलीराजपुर जिलों (Jhabua and Alirajpur districts) में भी चुनाव हुए, जिसमें झाबुआ नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हो गया, तो वहीं अलीराजपुर में कांग्रेस को जीत हासिल हुयी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अलीराजपुर जिले के अलीराजपुर नगर पालिका और जोबट तथा चन्द्रशेखर आजाद नगर नगर परिषद के लिये हुए चुनाव परिणामों (election results) के अनुसार अलीराजपुर नगर पालिका पर एक बार फिर से कांग्रेस ने अपना कब्जा कर लिया है। अलीराजपुर के 18 वाडों में हुए वार्ड पार्षद के लिये चुनाव में कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है, तो भाजपा को सात सीटों पर संतोष करना पड़ा। एक सीट पर आप पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।
इस प्रकार से अलीराजपुर नगर पालिका पर कांग्रेस की सेना पटेल एक बार फिर से अध्यक्ष बनने जा रही है। सेना पटेल को पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और हाल ही में चुनाव के ऐन वक्त पर कोर्ट से वे आरोपों से मुक्त कर दी गई थी। इसके बाद हुए चुनाव में कांग्रेस ने यहां पर फिर जीत दर्ज करा दी है।
महेश पटेल और विधायक मुकेश पटेल परिवार के तीनों उम्मीदवार पार्षद पदों पर जीत गये हैं, जबकि सेना पटेल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले भाजपा के पूर्व पार्षद विक्रम सेन भी चुनाव जीत गये है। वहीं जिले की जोबट नगर परिषद पर भाजपा ने 09 सिटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस 3 और निर्दलीय 3 सीटों पर सिमट गए। इसी प्रकार से भाभरा, चंद्रशेकर आजाद नगर परिषद पर भी भाजपा के 10, कांग्रेस के 2 तथा 3 निर्दलीय चुनाव जीते है। अलीराजपुर जिले में दो सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। झाबुआ जिले में झाबुआ नगर पालिका और थांदला, पेटलावद तथा रानापुर नगर परिषद के लिये चुनाव हुए थे। इन चारों स्थानों पर भाजपा ने अपना परचम फहरा दिया है। प्राप्त चुनाव परिणामों के अनुसार झाबुआ नगर पालिका में भाजपा के 09, कांग्रेस के 07 तथा निर्दलीय 02 पार्षद चुनाव जीते हैं। यहां पर गेंद अब निर्दलियों के हाथ में है। वार्ड क्रमांक 5 और 6 दोनों ही निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते हैं। अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की निगाह इन पर रहेगी।
दूसरी और पेटलावद, थांदला और रानापुर नगर परिषदों पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। थांदला में भाजपा के 08, कांग्रेस के 03 तथा निर्दलीय 04 चुनाव जीते हैं, जबकि रानापुर में भाजपा के 10, कांग्रेस के 04 तथा निर्दलीय 01 चुनाव जीते है। वहीं, पेटलावद में भाजपा के 07, कांग्रेस के 01 तथा निर्दलीय 07 चुनाव जीते है। इस प्रकार से पेटलावद मे कांग्रेस का सूपडा साफ हो गया है। यहां निर्दलीय सब पर भारी दिखाई दे रहे हैै। कुल मिलाकर झाबुआ जिले की चारों नगर पालिका और परिषद पर भाजपा का कब्जा होने जा रहा है। भाजपा ने झाबुआ मेें पूर्व में कांग्रेस के पास नगर पालिका थी को कांग्रेस से छिन लिया है। जबकि पेटलावद, थांदला और रानापुर नगर पालिका पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 30 , 2022, 12:56 PM