फिलिपींस में सुपर टायफून नोरू का कहर, 5 की मौत

Mon, Sep 26, 2022, 11:30

Source : Uni India

मनीला, 26 सितंबर (वार्ता) फिलिपींस के ल्यूज़ोन द्वीप में सुपर टायफून नोरू (super typhoon noru) के कारण हो रही जबरदस्त बारिश और तूफानी हवाओं ने कहर ढाया है और इसी चपेट में आकर पांच लोगों की मौत (five people died) हो गयी है। सरकार की ओर से सोमवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि रविवार दोपहर में नोरू के प्रभाव में हुई तबाही के चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी है। बुलाकान प्रांत के गर्वनर डेनियल फर्नांडो ने कहा कि सोमवार सुबह आयी जबरदस्त बाढ़ में पांच राहतकर्मी बह गये। यह लोग राजधानी मनाली के उत्तरी शहर सान मिगुएल में राहत एवं बचाव के कार्य में जुटे थे। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी की ओर से इस बारे में रिपोर्ट अभी आनी है।
देश के मौसम विभाग ने सुपर टायफून के रविवार देर दोपहर में जमीन से टकराने के बाद इसकी तीव्रता में कमी आने की बात कही थी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups