मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं

Mon, Sep 26, 2022, 11:19

Source : Uni India

भोपाल, 26 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने आज से प्रारंभ हुए नवरात्रि (Navratri) के पावन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकानाएं दी हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने नवरात्रि के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि देवी मां आप सभी पर कृपा की वर्षा करें। हम बेहतर काम करते हुए अपने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाएं। सब सुखी हो, निरोगी हो, सबका मंगल और कल्याण हो। यही प्रार्थना है।
सीएम शिवराज ने किया ट्वीट :
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि, या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ आदिशक्ति के आराधना पर्व शारदीय #नवरात्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा जी आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें, यही मेरी मंगलकामना है।

 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups