सैकड़ों लोगों की भागीदारी के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा फिर शुरू

Mon, Sep 26, 2022, 09:37

Source : Uni India

पलक्कड़ (केरल), 26 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो (bharat jodo)’ यात्रा' के 19 वें दिन सोमवार को इस जिले के शोरनूर में सैकड़ों लोगों (hundreds of people) की भागीदारी के साथ फिर से शुरू हुयी। भारत जोड़ो यात्रा के इस केरल चरण का सुबह साढ़े दस बजे पट्टांबी में ठहराव होगा। इसके बाद यह यात्रा शाम पांच बजे फिर से शुरू होकर शाम सात बजे पलक्कड़ के कोप्पम पहुंचेगी।
राज्य की 19 दिनों की यह यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक में शुरू होने से पहले सात जिलो से होकर गुजरेगी और 450 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करेगी। पांच महीने तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल यात्रा है। यह सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानताओं और राजनीतिक केंद्रीकरण को उजागर करने के उद्देश्य से पार्टी के राष्ट्रीय जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups