शिमला, 25 सितम्बर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले (Kullu District) में ऑट-लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घियागी इलाके के पास एक टेम्पो ट्रैवलर (tempo traveler) के गहरी खाई में गिरने जाने से छह लोगों की मौत (six people died) हो गई। जबकि 11 घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार रात को यह जानकारी दी। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि घियागी के पास वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। लेकिन अंधेरा होने के कारण टेम्पो सवारों का पता नहीं चल सका। बचाव अभियान दल ने अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। बचाव अभियान जारी था।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब पौने नौ बजे टेम्पो ट्रैवलर गिलोरी दर्रे से घियागी की ओर जा रहा था। इस दौरान चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे वाहन गहरी खाई में गिर गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। बचाव अभियान में जुटे लोगों ने अब तक छह पर्यटकों के शव बरामद कर लिए हैं।
Source : Uni India - Post By : suhas Mon, Sep 26, 2022, 09:28