घट स्थापना और कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त

Sun, Sep 25, 2022, 08:25

Source : Hamara Mahanagar Desk

शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी कि अाज (सोमवार) से प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि का समापन 5 अक्टूबर (बुधवार) को होगा। इस बार मातारानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं और बन रहे हैं बहुत ही शुभ संयोग और दुर्लभ योग। आओ जानते हैं पूजा, कलश स्थापना और घटस्थापना के शुभ मुहूर्त।
 प्रतिपदा तिथि प्रारंभ : 26 सितंबर को सुबह 03:23 से।
 प्रतिपदा तिथि समापन : 27 सितंबर को सुबह 03:08 पर।
 शुभ मुहूर्त : सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
 विजय मुहूर्त : दोपहर : 02:29 से 03:17 तक।
 अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:06 से 12:54 तक रहेगा।
 विजय मुहूर्त : दोपहर : 02:30 से 03:18 तक।
 गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:19 से 06:43 तक।
 सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:31 से 07:43 तक।
 शुक्ल योग सुबह 08:05 तक, उसके बाद ब्रह्म योग।
ध्यान मंत्र
वन्दे वांच्छित लाभाय 
चंद्रार्धकृतशेखराम्‌ ।
वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं 
यशस्विनीम्‌ ॥
अर्थात- देवी वृषभ पर विराजित हैं। शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल है और बाएं हाथ में कमल पुष्प सुशोभित है। यही नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा है।
नवरात्रि के प्रथम दिन देवी उपासना के अंतर्गत शैलपुत्री का पूजन करना चाहिए। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups