रश्मिका मंदाना ने 'सामी-सामी' गाना पर गोविंदा के साथ किया डांस

Sun, Sep 25, 2022, 01:56

Source : Uni India

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 'सामी-सामी' गाना पर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (ollywood actor govinda) के साथ डांस किया है। फिल्म पुष्पा द राइज से स्टार बनने वाली रश्मिका मंदाना का गाना सामी-सामी सुपर-डुपर हिट रहा था। सोशल मीडिया पर तो इस गाने को लेकर रील्स की बाढ़ आ गई थी। अब रश्मिका ने गोविंदा के साथ सामी-सामी (sami-sami) पर जमकर डांस किया है, और दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हाल ही में रश्मिका डांस रियलिटी शो डीआईडी ​​सुपर मॉम्स के सेट पर पहुंची। जहां उन्होंने गोविंदा के साथ सामी सामी पर डांस किया। दोनों स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर खूब धमाल मचाया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups