विदेशी मुद्रा भंडार 5.22 अरब डॉलर गिरकर 545.7 अरब डॉलर पर

Sun, Sep 25, 2022, 11:22

Source : Uni India

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (SDR), स्वर्ण भंडार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (imf) के आरक्षित निधि में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 16 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 5.22 अरब डॉलर घटकर लगातार सातवें सप्ताह उतरता हुआ 545.7 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.23 अरब डॉलर कम होकर 550.9 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक (reserve Bank) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.7 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 484.9 अरब डॉलर रह गयी। इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 45.8 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह घटकर 38.2 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह एसडीआर 3.2 करोड़ डॉलर कम होकर 17.7 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 3.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.9 अरब डॉलर पर आ गई।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups