राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा का 18वां दिन त्रिशूर के थिरूर से शुरू

Sun, Sep 25, 2022, 09:06

Source : Uni India

त्रिशूर (केरल) 25 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा (bhaarat jodo yaatra)’ के 18वें दिन रविवार को त्रिशूर के थिरूर से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के साथ शुरू हुआ। आज की केरल (Kerala) यात्रा सुबह 10 बजे सेंट फ्रांसिस जेवियर्स फोरेन चर्च में रुकेगी और शाम पांच बजे वडक्कनचेरी जंक्शन से फिर से शुरू होकर शाम सात बजे वेट्टीकट्टीरी पहुंचेगी।
श्री गांधी ने शनिवार को कहा कि यात्रा का मकसद राज्य प्रायोजित नफरत का विरोध करना, सांप्रदायिक एजेंडे से लड़ना, आर्थिक गलतियों पर सवाल उठाना और किसानों तथा युवाओं की आवाज उठाना है।
केरल के वायनाड से सांसद गांधी ने कहा,“विभाजित और नफरत से भरा भारत हमारे हित में नहीं है। केरल के लोगों ने दिखाया है कि वे प्यार में विश्वास करते हैं, नफरत में नहीं। वे एकता में विश्वास करते हैं, विभाजन में नहीं। केंद्र में सरकार नफरत, अहंकार और विभाजन का प्रचार करती है।”
आगामी एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले केरल में 19 दिनों में, यात्रा 450 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी और सात जिलों को कवर करेगी।
भारत जोड़ो यात्रा पांच महीने की है, जो कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 3,500 किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल यात्रा है। यह सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानताओं और राजनीतिक केंद्रीकरण को उजागर करने के उद्देश्य से पार्टी के राष्ट्रीय जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups