रिक्शा- टैक्सी का बढ़ेगा किराया

Fri, Sep 23, 2022, 09:24

Source : Hamara Mahanagar Desk

रिक्शा के किराए में 2, टैक्सी किराए में 3 रुपए की बढ़ोतरी
एक अक्टूबर से लागू हो सकती हैं किराए की नई दरें
मुंबई।
आगामी 1 अक्टूबर से मुंबईवासियों पर महंगाई की मार बढ़ने वाली है। शुक्रवार को मंत्रालय में उद्योग मंत्री उदय सामंत (Uday Samant) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रिक्शा और टैक्सी (Rickshaw and taxi) यूनियन की बैठक में किराया बढ़ाने पर सहमति बन गई। काली-पीली टैक्सी का किराया 3 रुपए और रिक्शा का किराया 2 रुपए बढ़ेगा। आगामी 1 अक्टूबर से किराया बढ़ने की संभावना है।
स्वाभिमान टैक्सी-रिक्शा यूनियन (taxi-rickshaw union) के अध्यक्ष केके तिवारी ने कहा कि मंत्रालय में हुई बैठक में टैक्सी-रिक्शा किराए बढ़ाने पर सहमति बन गई। टैक्सी का किराया 3 रुपए और रिक्शा का किराया 2 रुपए बढ़ाने का निर्णय लिया गया। किराए की नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होने की संभावना है। इस तरह टैक्सी का न्यूनतम किराया अब 25 रुपए से बढ़कर 28 रुपए और रिक्शा का न्यूनतम किराया 21 रुपए से बढ़कर 23 रुपए हो जाएगा। तिवारी ने कहा कि सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद से ही रिक्शा-टैक्सी यूनियन किराए बढ़ाने की मांग कर रही थी।
ऑटो-टैक्सी यूनियन ने 15 सितंबर को हड़ताल पर जाने का फैसला किया था, लेकिन सरकार से चर्चा के बाद इस हड़ताल को आगे टाल दिया गया। इसके बाद 26 सितंबर से फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। हड़ताल को देखते हुए सरकार की तरफ से रिक्शा-टैक्सी यूनियन के संगठनों को चर्चा के लिए बुलाया गया। मंत्री उदय सामंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिक्शा स्टैंड, पार्किंग की समस्या, चालकों की बीमा, कल्याणकारी मंडल, महिला रिक्शा चालकों की समस्या, कोविड के दौरान लगाए गए दंड,वाहन कर्ज आदि विषयों पर बातचीत हुई। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव सुबोध जायसवाल, परिवहन आयुक्त शेखर चन्ने, अतिरिक्त पुलिस महासंचालक कुलवंत कुमार सरंगल, ट्रैफिक पुलिस सह आयुक्त राजवर्धन सहित विभिन्न्‍ रिक्शा-टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।    

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups