32 वर्षों का इंतजार खत्म, मराठवाड़ा पहुंची ट्रेन

Fri, Sep 23, 2022, 08:44

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: मराठवाडा के बीड़ जिले में पहली ट्रेन का शुभारंभ आखिरकार हो गया। शुक्रवार को आष्टी से अहमदनगर तक बनी लगभग 76 किमी नई रेल लाइन पर चलने वाली पहली डेमू ट्रेन (DEMU train) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde), रेल राज्य मंत्री रावसाहब दानवे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। वेब लिंक के माध्यम से डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठवाडा के बीड और अहमदनगर को जोड़ने वाली यह रेलवे लाइन विकास के नए द्वार खोलेगी। सीएम शिंदे ने कहा कि आज स्व. गोपीनाथ मुंडे का स्वप्न साकार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर-बीड-परली रेल इस 261.25 किमी के खर्च का 50% भार राज्य सरकार उठा रही है। अगला चरण जल्द ही पूरा होगा। उन्होंने डबल इंजन सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में सड़क, रेल, जल और वायु इन सभी मार्गों का विकास हो रहा है। रेल राज्य मंत्री दानवे ने भी इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। 25 साल पहले हुई मंजूर अहमदनगर-बीड-परली रेल मार्ग निर्माण का वर्ष 1990 में निर्णय लिया गया था। 25 वर्षों तक लटकी इस परियोजना को 2014 में मोदी सरकार आने के बाद गति मिली। अहमदनगर से परली तक इस 261 किमी में से 67 किमी का काम पूर्ण हुआ। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में रेल राज्यमंत्री राव साहब दानवे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, पंकजा मुंडे, सांसद प्रीतम मुंडे, सुजय विखे पाटिल, मध्य रेलवे के जीएम अनिल कुमार लाहोटी और कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Inaugural DEMU leaving New Ashti station for Ahmednagar on new line... pic.twitter.com/mhjPigXhDM

— Central Railway (@Central_Railway) September 23, 2022


अहमदनगर से आष्टी के बीच 6 स्टेशन बने हैं। इनमें नारायणडोह, लोणी, सोलापुर वाडी, धानोरा, कडा और आष्टी रेलवे स्टेशनों के समावेश है। इस सेवा के शुरू हो जाने पर आष्टी के आस-पास पाथर्डी, जामखेड कर्जत, पाटोदा, शिरुर, बीड आदि इलाकों के नागरिकों को पुणे-मुंबई और अन्य स्थानों पर आवागमन में आसानी होगी। यह रेल परियोजना अब मुंबई-पुणे से जुड़ जाएगी। इस रेल परियोजना में केंद्र और राज्य की 50-50 प्रतिशत भागीदारी है।

 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups