मुंबई मनपा में भाजपा -शिंदे का महापौर बनना तय - फडणवीस 

Fri, Sep 23, 2022, 08:38

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा चुनाव को लेकर मुंबई भाजपा ने बुलाई  दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 
बैठक में 150 सीट जीतने का लक्ष्य, चुनाव प्रभारी भातखलकर ने दी जानकारी 
मुंबई।
आगामी मुंबई मनपा की चुनाव को लेकर भाजपा ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत भायंदर स्थित रामभाऊ म्हालगी (Rambhau Mhalgi) ने मुंबई भाजपा में दो दिवसीय बैठक बुलाई। शुक्रवार और शनिवार चली मुंबई भाजपा की  बैठक में मुंबई के सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारी मौजूद थे जिसमे मुंबई मनपा चुनाव जीतने को लेकर रणनीति के तहत चर्चा की गई.मुंबई भाजपा की चली दो दिवसीय बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा विधायक और मुंबई मनपा चुनाव के प्रभारी अतुल भातखलकर (Atul Bhatkhalkar) ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया की 22 और 23 सितंबर को दो दिन चली पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में मुंबई के 227 में से 150 वार्ड जीतने का लक्ष्य रखा गया.इसके साथ -साथ मुंबई के सभी वार्डो पर चर्चा हुई.जिसमे साल 2017 के चुनाव में भाजपा कहा कमजोर और कहा मजबूत रही इन सभी  मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई.भाजपा विधायक भातखलकर ने कहा कि भाजपा ने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया हैं.इसी के तहत हमने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. भाजपा विधायक ने कहा कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और उनकी शिवसेना को लेकर जहां जनता नाराज है वही दूसरी तरफ राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा और शिंदे की सरकार को लेकर लोगों में उत्साह है.पिछले 25 से मुंबई मनपा की सत्ता में काबिज उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने जो भ्रष्टाचार किया है उसे लेकर मुंबई की मतदाताओं में काफी आक्रोश है इसलिए लिए आने वाले मनपा चुनाव में मुंबई की जनता भाजपा और शिंदे के गठबंधन को 150 से अधिक सीट जिताएगी। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार की अध्यक्षता में मुंबई भाजपा पदाधिकारियों की बुलाई गई दो दिवसीय बैठक के पहले दिन मुम्बई मनपा चुनाव के प्रभारी और विधायक अतुल भातखलकर, सांसद,गोपाल शेट्टी,सांसद पूनम महाजन,सांसद मनोज कोटक,विधायक योगेश सागर,मनीषा चौधरी,भारती लव्हेकर,विधायक पराग अलवणी,मुंबई भाजपा के महामंत्री संजय उपाध्याय पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि बैठक में दूसरे दिन इन सभी पदाधिकारियों के अलावा कुछ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित हुए. 
मुंबई मनपा में होगा भाजपा -शिंदे गुट का महापौर -देवेंद्र फडणवीस 
मुंबई भाजपा की बुलाई गई  दो दिवसीय बैठक का समापन राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने मनपा चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गणपति के दौरान मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव का आगाज कर दिया है इसके साथ -साथ उन्होंने 227 में से 150 वार्ड जीतने लक्ष्य रखा है.जिनके इस लक्ष्य को हमें पूरा करना है.इस बार मुंबई मनपा में भाजपा और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का महापौर बनना तय है.

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups