अमित शाह के मुंबई दौरे पर विपक्ष नेता अंबादास दानवे ने की टिप्पणी

Fri, Sep 23, 2022, 08:25

Source : Hamara Mahanagar Desk

कहा- बीजेपी का मुंबई प्रेम दिखावा
नाशिक :
विधान परिषद के विपक्ष नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) ने कहा, मुंबई (Mumbai) स्थित अनेक कार्यालय राजधानी में स्थलांतरीत करते तो बात समझने जैसी थी, लेकिन वह अहमदाबाद (Ahmedabad), गुजरात (Gujarat) में पहुंचाए गए। इसका सीधा मतलब यह होता है की। बीजेपी (BJP) का मराठी समाज पर केवल दिखावा प्रेम है। मुंबई का महत्व कम करने और अहमदाबाद की ताजपोशी करने का काम हो रहा है। नाशिक दौरे पर आए दानवें ने नुकसान ग्रस्त वंजारवाडी गांव में भेंट दी। इस दौरान दानवें ने किसानों के नुकसान को लेकर अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। तत्काल मदद पहुंचाने के आदेश दिए। बुलेट ट्रेन के कार्यो की बजाए सरकार के मंत्रियों को किसानों के खेती में पहुंचने की अपील की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे पर उन्होंने जोरदार टिप्पणी की। अमित शाह महाराष्ट्र में गणपति बाप्पा का दर्शन करने के लिए पहुंचते है, लेकिन उनका मुंबई प्रेम केवल दिखावा है। ऐसा कहते हुए उन्होंने आगे कहा, महाराष्ट्र सोशिक है, जिसने हर समस्या को मात दी। बीजेपी नेता आशिष शेलार पर टिप्पणी करते हुए दानवे ने कहा, शिवसेना कोनसी और कैसी है, इसका जवाब आगामी चुनाव में मिलेगा।
राज्यपाल को रुचि नहीं राज्य में महा विकास आघाड़ी सरकार ने अनेक मामलों पर लगातार प्रयास किया, लेकिन राज्यपाल को इसमें रुचि नहीं थी। अब शिंदे-फडणवीस का सरकार आने के बाद प्रलंबित 12 विधायकों की सूची पर निर्णय करने की बात कर रहे है। इससे राज्यपाल की सतर्कता दिखाई देती है। महा विकास आघाड़ी के दौरान जो, निर्णय करने के लिए दो वर्ष तक इंतजार करना पड़ा वह निर्णय अब केवल दो से तीन मिनट में किए जा रहे है। यह अपने आप में एक बड़ी बात है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups