कल्याण : डोंबिवली के सिद्धार्थनगर परिसर (Siddharthnagar Complex) में स्थित रेलवे (Railway) की सुरक्षा दीवार (Wall) गिरने से 5 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिनमें से 2 लोगों की मौत हुई है। इस मामले में विष्णु नगर पुलिस (Vishnu Nagar Police) ने लापरवाही बरतने वाली ठेकेदार कंपनी शिवा इंटरप्राइजेज (Shiva Enterprises) मुंबई और इससे संबंधित लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया हैं। घटना के बाद अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का कार्य किया गया। इस मामले में किसको आरोपी बनाया गया है और किसकी लापरवाही से यह घटना हुई है इसका खुलासा विष्णुनगर पुलिस द्वारा किया गया है। इस घटना में विष्णुनगर पुलिस ने मानिक पवार जो खुद भी मजदूर है। इसकी शिकायत पर मुंबई के शिवा इंटरप्राइजेज और इससे संबंधित लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। सेंट्रल रेलवे द्वारा डोंबिवली स्टेशन से कोपर पश्चिम तरफ सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शिवा इंटरप्राइजेज मुंबई को दिया गया था। मजदूरों पर गिरी पुरानी दीवार इसके लिए सुरक्षा के सभी उपाय अपनाने के करार पर भी हस्ताक्षर लिए गए थे। लेकिन मजदूरों की सुरक्षा के आवश्यक उपाय नहीं किए गए। नई सुरक्षा दीवार की नींव की खुदाई चल रही थी इसी समय पुरानी दीवार मजदूरों पर गिर गई जिसमें 2 मजदूर बंडू कोवासे और मल्लेश चव्हाण की मौत हो गई और 3 मजदूर माणिक पवार, युवराज गुत्तवार, विनायक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए शास्त्री नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
विष्णु नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला विष्णु नगर पुलिस ने शिवा इंटरप्राइजेज और उसके संबंधित लोगों पर काम के विषय में जानकारी और अनुभव होते हुए भी लापरवाही बरतने के कारण 2 लोगों की मौत और 3 के जख्मी होने के लिए जिम्मेदार होने का मामला दर्ज किया और विस्तृत जांच स्थानीय विष्णु नगर पुलिस द्वारा की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Sep 22, 2022, 09:46