ब्रिटिश सरजमीन पर भारत ने 15 साल बाद जीती एकदिवसीय शृंखला

Thu, Sep 22, 2022, 09:13

Source : Uni India

कैंटरबरी, 22 सितंबर (वार्ता) भारत ने हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) (143 नाबाद) के विशाल शतक के बाद रेणुका सिंह ठाकुर (57/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को दूसरे महिला वनडे में बुधवार को 88 रन से हराकर 15 साल बाद ब्रिटिश सरजमीन पर एकदिवसीय शृंखला जीती। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाये, जिसके जवाब में इंग्लैंड 245 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत (India) ने तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की और 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में एकदिवसीय सीरीज (ODI series won) जीती।
हरमनप्रीत ने भारत के लिये कप्तानी पारी खेलते हुए 111 गेंदों पर 18 चौकों और चार छक्कों की बदौलत 143 रन बनाये। उनका साथ देते हुए हरलीन देओल ने भी 58 रन जोड़े। इंग्लैंड की ओर से डेनियल वायट ने 58 गेंदों पर छह चौकों के साथ 65 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन रेणुका की गेंद पर उनका विकेट गिरने के साथ ही इंग्लैंड की उम्मीदों पर पूर्ण विराम लग गया। रेणुका ने अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत 10 में 57 रन देकर चार विकेट चटकाये।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups