सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शेयर की तस्वीरे, बेटे के नाम का भी किया ऐलान

Wed, Sep 21, 2022, 11:11

Source : Hamara Mahanagar Desk

फोटो में सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में तीनों येलो कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। बता दें सोनम कपूर ने कल अपने बेटे के नामकरण के साथ बच्चे के जन्म का पहला महीना भी सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। उनकी बहन रिया कपूर ने बच्चे की कुछ तस्वीरें अस्पताल से शेयर की थीं लेकिन चेहरा तब भी नहीं दिखाया गया था।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम 'वायु'रखा है, उन्होंने इस नाम का मतलब बताते हुए यह लिखा कि वायु पांच तत्वों में से एक है और वायु हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं। यह पोस्ट साझा करने के साथ सोनम ने लिखा ‘उस शक्ति की भावना में जिसने हमारे जिंदगी को‌ एक नया अर्थ दिया है। हनुमान और भीम की भावना में जो साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। सबसे पवित्र, जीवनदायिनी और उन सभी चीजों के लिए जो हमारी हैं, इन सब की भावना‌ में हम हमारे बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं।’ 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups