एक चीज ब्रेकअप का बन जाती है कारण

Tue, Sep 20, 2022, 09:19

Source : Hamara Mahanagar Desk

मैरिज चाहे लव हो या अरेंज, अगर इसमें एक चीज बीच में आ जाए, तो ये रिश्ते को टूटने की कगार यानी ब्रेकअप (brake up) तक ले जाती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसे रिलेशनशिप से किस तरह दूर रख सकते हैं। रिलेशनशिप में प्रॉब्लम्स एक बार शुरू हो जाए, तो मन में एक खटास आ जाती है। ये नेगेटिविटी दूर हो जाए, लेकिन अगर इगो जैसी चीज बीच में आ जाए, तो रिश्ता ब्रेकअप का शिकार हो जाता है। आप इन तरीकों को अपनाकर इगो को रिलेशनशिप में आने से रोक सकते हैं।
रिलेशन से कुछ इस तरह इसे रखें दूर
बात करें: अक्सर कपल ये गलती करते हैं कि वे झगड़े होने के बाद पार्टनर से बातचीत बंद कर देते हैं। वे इस चीज को ईगो पर लेने लगते हैं कि वह ही पहले क्यों बात करें। इस गलती को करने के बजाय आपस में बात करें। ब्रेकअप तो दूर आप दोनों के बीच फिर से मिठास तक बन सकती है।
घूमने जाएं: कपल झगड़ा या नोकझोंक होने पर पार्टनर से दूरी बनाने की गलती है और इसका अहम कारण है गुस्सा या ईगो। इसे साइड में रखकर पार्टनर के साथ बाहर घूमने निकल जाएं। क्वालिटी टाइम स्पेंड करके आप दोनों अच्छा फील करेंगे।
स्पेस दें: ऐसा भी देखा गया है कि पार्टनर रिलेशन में चीजों के बिगड़ने पर बहस करने लगते हैं। वे ईगो में पार्टनर को स्पेस न देने की गलती करने लगते हैं। खटास भरे माहौल में हर समय साथ रहने पर समस्याएं बढ़ सकती हैं।
गले लगाएं: अगर रिश्ते में ईगो आ जाए, तो ये बिगड़ने लगता है। पार्टनर से झगड़ने के बजाय उसे समझाएं। इसके अलावा दिन में एक बार पार्टनर को गले भी लगाएं। बिना वजह के हग करना शुरू में अजीब लगेगा लेकिन ये स्पेशल भी फील करवा सकता है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups