मुंबई। शिवसेना और शिंदे गुट (Shiv Sena and Shinde group) के बीच आधी रात को हुई मारपीट के सिलसिले में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 5 शिवसैनिको को गिरफ्तार किया गया है। शिंदे समूह के संतोष तेलवणे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और 5 शिवसैनिको को गिरफ्तार किया गया है उसमे शिवसेना संभाग प्रमुख महेश सावंत (Mahesh Sawant) भी शामिल हैं। महेश सावंत ने अपने कार्यकर्ताओं को लेकर संतोष तेलवाने के साथ मारपीट की ऐसा संतोष तेलवणे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी शिकायत की कि मारपीट के दौरान सोने की चैन भी चोरी हो गई। महेश सावंत, शैलेश माली, संजय भगत, विनायक देवरुखकर, विपुल तटकर, यशवंत विचले आदि सहित 20 से 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Sep 11 , 2022, 12:47 PM