अध्यक्ष बावनकुले ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
मुंबई। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सहित 40 विधायकों के बगावत के बाद शिवसेना में नेताओं और पदाधिकारियों का सिलसिला लगातार शुरू है. इसी के तहत गुरुवार को उध्दव ठाकरे (Uddhav Thackeray) वाली शिवसेना के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए.भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसमें शिवसेना के आईटी सेल और गुजरात प्रदेश के सम्पर्क प्रमुख सोलंकी,के अलावा अमरावती जिला प्रमुख राजेश वानखेड़े ने अपने पांच हजार कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा में प्रवेश किया। बावनकुले ने कहा कि आने वाले समय में शिवसेना और राकांपा के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे।आने वाले विधानसभा चुनाव में दिखाई पड़ेगा साल 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शिवसेना पक्ष प्रमुख उध्दव ठाकरे के साथ कुछ गिने चुने लोग रह जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शिवसेना सहित अन्य पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता से भाजपा को स्थानीय के साथ -साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को जरूर फायदा मिलेगा।
अकोला ग्रेजुएट मतदार संघ से भाजपा के उम्मीदवार होंगे रणजीत पाटील
आगामी अकोला ग्रेजुएट मतदार संघ के होने वाले चुनाव के लिए एक बार फिर भाजपा ने पूर्व राज्य मंत्री रणजीत पाटिल को उम्मीदवार बनाया है.गुरुवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इसकी घोषणा की.बावनकुले ने मीडिया को बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अकोला स्नातक मतदार संघ के होने वाले चुनाव के लिए एक बार फिर रणजीत पाटिल पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Sep 08 , 2022, 09:24 AM