मुंबई: उद्धव ठाकरे के CM रहते बन गई आतंकी याकूब मेमन की कब्र अब ‘मजार’, भड़की BJP

Thu, Sep 08 , 2022, 04:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ मुंबई (Mumbai) में अब असली बनाम नकली शिवसेना (Shivsena) की जंग जारी है. वहीं इन सबके बीच अब एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल BJP का आरोप है कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते मुंबई में आतंकी याकूब मेमन (Yakoob Meman) की कब्र को सजाया गया गया है, वहां मार्बल लगाया गया है और उसे मजार में तब्दील कर दिया गया है। इधर मामले की संगीनता को देखते हुए 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की कब्र पर लगाई गई रोशनी की व्यवस्था को अब हटाया जा रहा है।
इधर मामले पर BJP नेता राम कदम ने इस मामले में को उठाते हुए उद्धव ठाकरे के साथ ही तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार में हिस्सेदार रहे एनसीपी और कांग्रेस से भी अब जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि, “पाकिस्तान के इशारे पर 1993 के बॉम्बे बम धमाकों को अंजाम देने वाले आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र उद्धव ठाकरे के CM होने पर मजार में बदल गई। क्या यही है मुंबई के लिए उनका प्यार, देशभक्ति? शरद पवार,राहुल गांधी और उन्हें मुंबई की जनता से माफी मांगनी चाहिए.” गौरतलब है कि, 1993 के मुंबई बम धमाकों में टाडा की विशेष अदालत ने याकूब मेमन को दोषी ठहराया था। याकूब मेमन उन धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता टाइगर मेमन का भाई भी था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups