लखनऊ, 08 सितंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने किसान आबादी की बाहुलता वाले उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा फसल सुरक्षा पर महज 38 करोड़ रुपये सालाना खर्च करने की घोषणा को ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ (cumin in camels mouth) बताते हुए सरकार से विकट परिस्थतियों से जूझ रहे किसानों की हर स्तर पर मदद करने की मांग की है।
मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “अपनी उपज का लाभकारी मूल्य व गन्ना बकाया आदि नहीं मिल पाने से यूपी का किसान समाज पहले से ही काफी दुखी व परेशान है तथा कमजोर मानसून ने अब उनकी चिन्ताएं और भी बढ़ा दी है। किसानों को ऐसी विकट स्थिति से निकालने हेतु सरकार हर स्तर पर उनकी मदद तत्काल शुरू करे, बीएसपी की यह माँग।”
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यह भी कहा, “साथ ही, यूपी जैसे विशाल किसान समाज वाले प्रदेश में फसल सुरक्षा व भण्डारण आदि के लिए अगले पाँच वर्षों में 192 करोड़ अर्थात प्रति वर्ष मात्र करीब 38 करोड़ रुपए खर्च करने की ताज़ा घोषणा क्या ऊँट के मुँह में ज़ीरा के बराबर नहीं लगती है? सरकार इनकी भी उपेक्षा करना बंद करे।”
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में फसल सुरक्षा एवं कृषि उपज के भंडारण में किसानों की मदद के लिये अगले पांच साल में 192 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की घोषणा की। विपक्षी दल इसे नाकाफी बताते हुए सरकार से बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
1. अपनी उपज का लाभकारी मूल्य व गन्ना बकाया आदि नहीं मिल पाने से यूपी का किसान समाज पहले से ही काफी दुखी व परेशान है तथा कमजोर मानसून ने अब उनकी चिन्ताएं और भी बढ़ा दी है। किसानों को ऐसी विकट स्थिति से निकालने हेतु सरकार हर स्तर पर उनकी मदद तत्काल शुरू करे, बीएसपी की यह माँग।
— Mayawati (@Mayawati) September 8, 2022
2. साथ ही, यूपी जैसे विशाल किसान समाज वाले प्रदेश में फसल सुरक्षा व भण्डारण आदि के लिए अगले पाँच वर्षों में 192 करोड़़ अर्थात प्रति वर्ष मात्र करीब 38 करोड़ रुपए खर्च करने की ताज़ा घोषणा क्या ऊँट के मुँह में ज़ीरा के बराबर नहीं लगती है? सरकार इनकी भी उपेक्षा करना बंद करे।
— Mayawati (@Mayawati) September 8, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Sep 08 , 2022, 03:08 AM