शाह के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, शख्स गिरफ्तार 

Thu, Sep 08 , 2022, 09:50 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अमित शाह की सुरक्षा में चूक (Error in security) के मामले में मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह शख्स आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए है। वह मुंबई स्थित मालाबार हिल में स्थित डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा (Amit Shahs visit) के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहा था। गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के दौरे पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि एक शख्स काफी देर तक अमित शाह के आस पास घूमता दिखा। यह शख्स आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया जा रहा है।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार (Man arrested) किया है। यह शख्स आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए है। वह मुंबई स्थित मालाबार हिल में स्थित डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहा था। हाथ में गृह मंत्रालय का बैंड पहन रखा था। जब हेमंत पवार गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के सुरक्षा घेरे के काफी पास घूमता दिखा था। हेमंत पवार की उम्र 32 साल है। उसके हाथ में गृह मंत्रालय का बैंड भी था। हालांकि, वह इसे पहनने के लिए अधिकृत नहीं था।
जब गृह मंत्रालय के किसी अधिकारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तब उसकी तलाश शुरू की गई। हालांकि, पुलिस ने उसे 3 घंटे में ही खोज लिया, जब वह अपने घर धुले के लिए निकल रहा था। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि हेमंत पवार आंध्र प्रदेश के सांसद के पीए के तौर पर काम करता है। उसके पास संसद का पास भी है। लेकिन उसने जो गृह मंत्रालय का बैंड हाथ में पहन रखा था, वह उसके लिए अधिकृत नहीं था और इसका इस्तेमाल करने के लिए उसे सजा भी हो सकती है। पुलिस को आशंका है कि हेमंत किसी व्यक्ति को यह दिखाना चाहता था कि वह वरिष्ठ नेताओं के कितने करीब है और वह गृह मंत्रालय में काम करता है। बीएमसी चुनाव को लेकर मुंबई दौरे पर पहुंचे थे अमित शाह अमित शाह मंगलवार को मुंबई दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीएमसी चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी और पार्षदों के साथ बैठक की थी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups