मुंबई: बृहमुंबई नगर निगम चुनाव 2022 (BMC Election 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमर कस ली है। हाल ही में हुए गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई (Amit Shah Mumbai Visit) के दौरे से इसको लेकर बीजेपी की रूपरेखा लगभग साफ हो गई। वहीं, अमित शाह ने कह दिया है कि इस बार उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखानी है। इसे लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी तस्वीर साफ कर दी है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम व बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी और शिंदे जी की शिवसेना (असली शिवसेना) मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। फडणवीस के इस बयान से तो साफ हो गया है कि बीजेपी बीएमसी का चुनाव अकेले नहीं बल्कि गठबंधन में लड़ने जा रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 06 , 2022, 07:15 AM