केवल बिहार नहीं, हम देश का मॉडल बनाने पर काम कर रहे हैं : नीतीश कुमार

Tue, Sep 06 , 2022, 03:05 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 06 सितम्बर (वार्ता) देश भर के विपक्षी नेताओं को लामबंद करने की मुहिम में लगे बिहार के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Bihar) और जनता दल यू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार (Senior leader Nitish Kumar) ने कहा है कि वह विपक्षी दलों के साथ मिलकर देश में शासन का मॉडल (Model of governance) बनाने पर काम कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को विश्वास में लेने के अभियान पर सोमवार को यहां पहुंचे कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मंगलवार को यहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी राजा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब हुए कुमार ने एक बार फिर कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं और न ही इसकी इच्छा रखते हैं।
राजा ने जद यू द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का साथ छोड़े जाने का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार के मॉडल का प्रभाव समूचे देश पर पड़ता है और इसके दूरगामी राजनीतिक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि सभी दलों को एकजुट होना चाहिए जिससे कि भाजपा को परास्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में हम नीतीश जी के साथ हैं।
एक सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि बिहार मॉडल क्या है हम देश में शासन का मॉडल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। कुमार ने कहा कि यदि वाम दल, क्षेत्रीय दल और कांग्रेस एक साथ आ जाये तो यह बहुत बड़ी बात होगी। येचुरी ने कहा कि कुमार का वामदल के पास आना देश में राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है। सभी विपक्षी दलों को मिलकर देश तथा संविधान को बचाना होगा। कुमार ने गांधी से मुलाकात के बाद सोमवार को ही जनता दल एस के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ भी बातचीत की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups