भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Tue, Sep 06 , 2022, 09:40 AM

Source : Uni India

लखनऊ, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Khiri) के गोला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के विधायक अरविंद गिरि (MLA Arvind Giri) का दिल का दौरा पड़ने से निधन (passed away) हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिरि के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को तड़के गिरि को दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के लिये लखनऊ लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनका निधन हो गया। वह लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गये थे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी शोक संदेश के अनुसार योगी ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
योगी ने ट्वीट कर कहा, “लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी गिरि के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “विधानसभा गोला,लखीमपुर खीरी के कर्मठ व जनप्रिय विधायक श्री अरविंद गिरि जी के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना से स्तब्ध व दुःखी हूँ। आपका जाना हम सभी की अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2022

 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups