नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने अंग्रेजी भाषा में ली शपथ

Mon, Jul 04 , 2022, 02:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रांची, 4 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस (Congress) की नवनिर्वाचित महिला विधायक शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) ने सोमवार को विधानसभा में सदस्य पद की शपथ ली हैं। उन्हें विधानसभा स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने शपथ दिलाई है।तिर्की ने अंग्रेजी भाषा (english language) में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। इसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, जेएमएम कोटे के मंत्री हफीजुल अंसारी, मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की, विधायक इरफान अंसारी, विधायक दीपिका पांडे सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक विक्सल कोंगड़ी (MLA Vixal Kangri) जैसे नेता उपस्थित थे।
शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस की नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि उन्हें नया इतिहास लिखना है। उनके लिए यह एक गौरवपूर्ण व खुशी का क्षण है, जब उन्होंने विधानसभा में विधायक के रूप में प्रवेश किया। अंग्रेजी में शपथ लिए जाने के सवाल उन्होंने कहा कि इसमें वे बहुत ही कंफर्टेबल महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में जब वह जीत कर आएंगी तब कुंड़ुख भाषा में शपथ लेंगी।
महिला विधायकों की बढ़ी संख्या
शिल्पी नेहा तिर्की की जीत के साथ कांग्रेस पार्टी के महिला विधायकों की संख्या अब चार से पांच हो गई है। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह और अंबा प्रसाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व ढाई साल से कर रही हैं। अब इनके बीच पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हो गई हैं। अब झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के कुल 18 विधायक हो गए हैं।
कौन हैं शिल्पी नेहा तिर्की
भाजपा (B J P) की गंगोत्री कुजूर को 23 हजार से अधिक वोटों से हराने वाली शिल्पी नेहा तिर्की पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी हैं। बंधु तिर्की 2005, 2009 और 2019 में मांडर से विधायक रह चुके हैं जबकि 2014 में भाजपा उम्मीदवार रहीं गंगोत्री कुजूर मांडर से विधायक बनीं। शिल्पी मार्केटिंग कम्युनिकेशन में पीजी किया है। राजनीति में कदम रखने से पहले वह एक निजी कंपनी में ब्रांडिंग का काम देखती थीं। शुरूआती पढ़ाई मांडर के सेक्रेड हर्ट स्कूल हुलहुंडू से करने के बाद उन्होंने 12वीं रांची के संत जेवियर कालेज से किया। इसके बाद उन्होंने क्रीस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups