योगी सरकार-02 के सौ दिन पर राजधानी में उत्साह, जगह-जगह हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Mon, Jul 04 , 2022, 01:52 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ, 04 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath government) के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने पर जहां मुख्यमंत्री (Chief Minister) सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं, वहीं शहर के कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। लखनऊ की सड़कों पर सरकार के सौ दिन का उत्साह हिलोरे मार रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने, हजरतगंज, भाजपा कार्यालय और लोकभवन (Lok Bhavan) के सामने मथुरा वृन्दावन से आये कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। मथुरा-वृन्दावन से आयी सांस्कृतिक टीमें श्रीकृष्ण के साथ गोपियों नृत्य कर रही हैं। संस्कृति विभाग की ओर से अयोध्या, मथुरा, काशी और प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। संस्कृति विभाग से जुड़ी कलाकारों की टोलियां नृत्य व गायन का कार्यक्रम कर रहे हैं। सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अन्य सरकारी विभाग भी अलग-अलग अपना कार्यक्रम कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups