रांची, 4 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति पद (presidency) के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सोमवार दोपहर को रांची पहुंच गई हैं। वे यहां विधायकों और सांसदों से अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मुर्मू का स्वागत किया। स्थानीय बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास (Chief Minister Raghuvardas) , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और राज्य मंत्री शिक्षा अन्नपूर्णा देवी देवी सहित कई भाजपा नेता शामिल थे। मुर्मू के रांची आगमन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है। सोरेन ने कहा है कि एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड आ रही हैं। भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है। द्रौपदीजी को हमारी ओर से अनेक शुभकामनाएं और जोहार। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट से यह साफ हो गया है कि झामुमो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकती है। उल्लेखनीय है कि मुर्मू रांची के होटल बीएनआर में भाजपा और सहयोगी दल आजसू के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में भाजपा नेता हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा करेंगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 04 , 2022, 01:49 AM